प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा जखंड में शनिवार को कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा। क्षेत्र के कई पूर्व प्रधानों पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा विभिन्न गांवों के सम्मानित लोगों सहित लगभग 30 लोगों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा नेताओं ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए इसे संगठन के विस्तार और जनाधार में वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में विधायक विनोद कंडारी कैप्टन कुंवर सिंह रावत तथा सतीश लखेड़ा की मौजूदगी में सभी लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी नए सदस्यों का स्वागत किया और संगठन की विचारधारा एवं जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में हरिकृष्ण डोभाल सतीश लखेड़ा धर्मानन्द लखेड़ा दिनेश लखेड़ा राकेश लखेड़ा आशाराम डोभाल रमेश लाल सबल लाल (पूर्व प्रधान) नवीन दास (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य) बसाखू लाल (पूर्व प्रधान) उत्तम दास राम दास मुकेश दास सरत लाल तथा जितेन्द्र लाल टम्टा (पूर्व प्रधान) सहित लगभग 30 लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों में विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी में लगातार बढ़ रहा जनविश्वास इस बात का प्रमाण है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों से आम जनता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को गांव स्तर तक और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति प्राप्त होगी। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित विकास एवं सुशासन की नीतियों को आगे बढ़ाने में सभी नए सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
Spread the love