Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सियासू पुल के पास रात्रि में हुए भूस्खलन के कारण मार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया था। सूचना मिलते ही थाना छाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन मौके पर पहुंचवाई और मलबा हटवाकर मार्ग को शीघ्र यातायात के लिए सुचारु करा दिया। पुलिस और संबंधित विभाग की तत्परता से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जल्द बहाल कर दिया गया। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह खुल चुका है और दोनों ओर से वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें तथा पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन लगातार मार्गों की निगरानी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *