Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय गौ क्रांति की बैठक गुरुवार को श्रीनगर स्थित सम्राट होटल में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 12 से 18 अगस्त तक श्री क्षेत्र सराफा धर्मशाला अपर बाजार में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा धेनु मानस गौ गीता के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विचार-विमर्श करते हुए पदाधिकारियों और गौ भक्तों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक के दौरान जोशीमठ में कथा प्रवचन संपन्न कर श्रीनगर पहुंचे कथा वाचक गौ गंगा कृपाकांक्षी पूज्य गोपाल मणि महाराज का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गौ भक्तों ने उनका अभिनंदन करते हुए आगामी कथा आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। पूज्य गोपाल मणि महाराज ने सभी गौ भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ माता का विशेष महत्व है तथा मनुष्य के जीवन से लेकर अंतिम संस्कार तक अनेक धार्मिक अनुष्ठानों में गौ सेवा गोदान और तर्पण का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार व्यवस्थाओं और जनसहभागिता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से श्रीराम कथा धेनु मानस गौ गीता में शामिल होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में भारतीय गौ क्रांति की अध्यक्ष मंजू मैठानी सुंदरी देवी कांति गुसाईं रामेश्वरी नैथानी नीलम पोखरियाल मंजू डोभाल मुन्नी चमोली मंजू मरोड़ी किरण रावत गैणा देवी पंवार महासचिव कलम सिंह राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल प्रचारक कमल भट्ट, प्रकाश मैठानी विक्रम सिंह रावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं गौ भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp