प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सीमा टेकचंदानी ने गुरुवार को जखोली विकासखंड के भरदार क्षेत्र स्थित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों को संभावित प्रसव तिथि वाली गर्भवती महिलाओं की निरंतर ट्रैकिंग करने तथा उनका संस्थागत प्रसव हर हाल में सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सौंराखाल स्वास्थ्य उपकेंद्र सौंदा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घेंघड़खाल का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सौंराखाल में विद्युत आपूर्ति बाधित मिलने पर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जखोली से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल बिजली व्यवस्था सुचारु कराने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। स्वास्थ्य उपकेंद्र सौंदा में उन्होंने एएनएम नीता मेवाल से टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान बीसीजी हेपेटाइटिस-बी मीजल्स-रूबेला टीडी सहित अन्य नियमित टीकों की उपलब्धता एवं टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घेंघड़खाल में कोल्ड चेन प्वाइंट का संचालन संतोषजनक पाया गया हालांकि कोल्ड चेन लॉगर बंद मिलने पर उन्होंने इसे नियमित रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए ताकि वैक्सीन की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता बनी रहे। निरीक्षण के दौरान डॉ.सीमा टेकचंदानी ने स्वास्थ्य कर्मियों को क्षेत्र के सभी बच्चों का पूर्ण प्रतिरक्षण सुनिश्चित करने सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण एवं प्रसवपूर्व जांच कराने मानसून के दौरान संभावित प्रसव तिथि वाली महिलाओं की लगातार ट्रैकिंग करने तथा उन्हें संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की तैयारियों के प्रति जागरूक करने और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीईओ (प्रतिरक्षण) यशवंत राणा भी उपस्थित रहे।
Spread the love