Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र को पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के अंतर्गत विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए 9 करोड़ 72 लाख 94 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी तथा भविष्य में लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस परियोजना के तहत किए जाने वाले विद्युत एवं यांत्रिक कार्यों के पूरा होने के बाद हिंडोलाखाल तथा आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुचारु होगी। इससे हजारों क्षेत्रवासियों को नियमित एवं बेहतर पेयजल उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने इस स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के विकास और जनहित की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और दूरस्थ क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जा रहा है। विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि योजना के पूर्ण होने के बाद हिंडोलाखाल एवं आसपास के क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित होगी। इससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसुविधाओं को मजबूत बनाने और प्रत्येक क्षेत्र तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत जिला मंत्री प्रमोद चंद पूर्व मंडल अध्यक्ष जेपी चंद पूर्व जिला पंचायत सदस्य पिंकी लिंगवाल सरोज थपलियाल मंडल महामंत्री संतोषी बिष्ट तथा पूर्व प्रधान उन्ना ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए विधायक विनोद कंडारी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के पूरा होने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान में बड़ी मदद मिलेगी और हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp