प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सभागार गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने अवैध पार्किंग पर प्रभावी रोक लगाने तथा सड़क सुरक्षा उपायों को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण हटाने संबंधी कार्रवाई की समीक्षा करना तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक कदम उठाना था। बैठक में बताया गया कि जनपद में एनएच-107ए एनएच-109 एनएच-07 एनएचआईडीसीएल के अंतर्गत एनएच-07 एनएच-109के तथा एनएच-107बी सहित कुल छह राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। इन मार्गों पर अब तक 359 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 92 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं जबकि शेष 267 अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई नियमानुसार जारी है। जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण एजेंसियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर चिन्हित सभी अतिक्रमणों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए शीघ्र हटाया जाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई विशेष अभियान के रूप में चलाई जाए तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करें। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे अवैध पार्किंग पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश देते हुए हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स को नियमित फील्ड निरीक्षण बढ़ाने और अतिक्रमण की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने को कहा। साथ ही नगर पालिका क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे नए अतिक्रमण न होने देने के लिए संबंधित निकायों एवं विभागों को भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अपनी-अपनी परिसंपत्तियों एवं सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण का चिन्हीकरण कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर वर्तमान में अतिक्रमण नहीं है वहां भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने देना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी होगी। बैठक में सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर आवश्यकता के अनुसार दिशा-सूचक संकेतक चेतावनी बोर्ड, क्रैश बैरियर रिफ्लेक्टिव टेप तथा अन्य सड़क सुरक्षा संबंधी संरचनाओं की स्थापना और अनुरक्षण समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राजीव पाल पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट सहित परिवहन विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love