Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के प्रभावी पारदर्शी एवं समयबद्ध संचालन के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण नोटिस वितरण तथा निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन संबंधी सभी कार्य पूरी पारदर्शिता निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किए जाएं तथा किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से वंचित न रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 63,347 नोटिसों के सापेक्ष 61,194 नोटिस वितरित किए जा चुके हैं जबकि शेष 2,153 नोटिसों का वितरण भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा रहा है। इनमें बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के 21,900 थराली विधानसभा क्षेत्र के 19,935 तथा कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 21,512 नोटिस शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,72,188 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें से 2,61,060 मतदाताओं का सफलतापूर्वक मैपिंग कार्य पूरा किया जा चुका है। निर्वाचन कार्यों के सुचारु संचालन के लिए 633 मतदेय स्थलों पर 14 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा 31 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 633 बूथ लेवल अधिकारियों के सहयोग के लिए 633 अतिरिक्त कार्मिक भी नामित किए गए हैं जो दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई अभिलेखों के परीक्षण तथा अन्य निर्वाचन कार्यों में सहयोग करेंगे। बैठक में जानकारी दी गई कि बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 3 से 28 अगस्त थराली विधानसभा क्षेत्र में 3 से 31 अगस्त तथा कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 3 से 22 अगस्त 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के 633 मतदेय स्थलों के सापेक्ष विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा अब तक 1,184 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए जा चुके हैं। बैठक में निर्वाचन प्रपत्रों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि नए मतदाता पंजीकरण के लिए प्रारूप-6 के अनुरूप प्रारूप-9 नाम विलोपन के लिए प्रारूप-7 के अनुरूप प्रारूप-10 तथा नाम पता अथवा अन्य संशोधन एवं स्थानांतरण के लिए प्रारूप-8 के अनुरूप प्रारूप-11 11(क) एवं 11(ख) में संबंधित मतदाता का पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही स्पष्ट किया गया कि प्रारूप-11 नाम एवं पते के संशोधन प्रारूप-11(क) एक बूथ से दूसरे बूथ पर स्थानांतरण तथा प्रारूप-11(ख) एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे विधानसभा क्षेत्र में स्थानांतरण से संबंधित विवरण उपलब्ध कराता है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी मतदाता तक पहली बार नोटिस नहीं पहुंच पाता है तो दोबारा नोटिस जारी करते हुए आवश्यकतानुसार चस्पा की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा उनके सहयोग से संबंधित जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ स्तर पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने का आग्रह किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की दैनिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की जाए ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी निष्पक्ष और विश्वासपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र सती भारतीय जनता पार्टी से विनोद कुमार नेगी कांग्रेस से मदन लोहनी आम आदमी पार्टी से अनूप रावत सहित ईश्वरी मैखुरी खीम राम कोठियाल गजेंद्र सिंह रावत तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp