Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विकासखंड चंबा के अंतर्गत बूथ संख्या-29 राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुमन कॉलोनी (टावर मोहल्ला) चंबा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के बाद जारी नोटिसों की सुनवाई तथा दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को बताया कि संबंधित बूथ पर कुल 294 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 104 मामलों में विसंगतियां चिन्हित की गई हैं। इनमें 62 अनमैप तथा 42 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। अब तक 35 मामलों की सुनवाई की जा चुकी है जबकि शेष मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और अपात्र अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का समयबद्ध निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुए हैं वे किसी भी प्रकार की अनावश्यक चिंता न करें। संबंधित मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन के माध्यम से भी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों विशेषकर 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से दर्ज कराने की अपील की। निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शाकिर हुसैन बीएलओ सुपरवाइजर सुमित बीएलओ राहुल निर्वाचन कार्यालय से मनोज भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रत्येक दावे और आपत्ति का नियमानुसार परीक्षण करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि मतदाता सूची पूरी तरह पारदर्शी और विश्वसनीय बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp