प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के दौरान हरिद्वार पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से भीड़ में बिछड़ा 11 वर्षीय बालक सकुशल अपने परिजनों से मिल गया। पुलिस की मुस्तैदी और मानवीय संवेदनशीलता के चलते बालक को सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। गुरुवार को सेक्टर-52 स्थित केशव आश्रम में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक बालक को अकेले रोते और परेशान अवस्था में देखा। पुलिस टीम ने तत्काल उसे अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बालक ने अपना नाम ठाकुर सिंह (11 वर्ष) पिता प्रताप सिंह निवासी जाहिदपुर सब्जी मंडी मेरठ (उत्तर प्रदेश) बताया। बालक ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ कांवड़ यात्रा के लिए मेरठ से हरिद्वार आया था और अत्यधिक भीड़ के कारण उनसे बिछड़ गया। इसके बाद पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए आसपास के क्षेत्रों में बालक के परिजनों की तलाश शुरू की। लाउडस्पीकर से लगातार उद्घोषणाएं कराई गईं तथा स्थानीय स्तर पर संपर्क स्थापित कर खोज अभियान चलाया गया। पुलिस के लगातार प्रयासों सूझबूझ और तत्परता के चलते कुछ ही समय में बालक के परिजनों का पता लगा लिया गया। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने बालक को सकुशल उसके पिता एवं परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई मानवीय संवेदनशीलता और सराहनीय कार्यशैली के लिए आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस टीम की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
Spread the love