Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिसकर्मियों में आपसी तालमेल उत्साह एवं टीम भावना बढ़ाने के साथ व्यस्त कार्यशैली के बीच मानसिक तनाव कम करने और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन चंबा के मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह पहल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के नेतृत्व में की गई। मैत्री क्रिकेट मुकाबले में सीओ नरेंद्रनगर-XI और सीओ चंबा-XI की टीमों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। मुकाबले में सीओ नरेंद्रनगर-XI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीओ चंबा-XI को मात देकर जीत हासिल की। मैच के दौरान पुलिसकर्मियों में जोश जुनून टीमवर्क और आपसी समन्वय देखने को मिला। मैच में घनसाली थानाध्यक्ष अजय जाटव ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके प्रदर्शन की सराहना की गई। मैत्री क्रिकेट मैच के माध्यम से पुलिसकर्मियों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ ही तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने और आपसी समन्वय एवं टीम भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया। व्यस्त ड्यूटी के बीच इस तरह के आयोजन पुलिसकर्मियों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में भी सहायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *