Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की/श्रीनगर गढ़वाल। मध्य रात्रि गोल चक्कर रुड़की के पास सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की से फायर यूनिट आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर फायर यूनिट ने देखा कि गोल चक्कर के पास सड़क पर पेड़ गिरा हुआ था जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। फायर सर्विस यूनिट द्वारा वुडन कटर की सहायता से तत्काल पेड़ को काटकर सड़क के किनारे किया गया। फायर यूनिट की तत्परता से रात में ही सड़क से पेड़ हटाकर आमजन की सुविधा के लिए यातायात सुचारू करवा दिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस टीम में एफएसडीवीआर विपिन सिंह एवं एफएम हरिश चंद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *