Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों जिसमें अवैध शराब स्मैक चरस गांजा नशीली दवाइयां एवं इंजेक्शन आदि की तस्करी शामिल है के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सिडकुल ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी अभियान के तहत 17 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल रजवाड़ा के पास सिडकुल क्षेत्र से संदीप पुत्र मांगेराम निवासी पाल मार्केट कॉलोनी सिडकुल जनपद हरिद्वार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना सिडकुल में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी: आरोपी के कब्जे से 5.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष अजय शाह उपनिरीक्षक अनिल सैनी तथा कांस्टेबल कुलदीप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *