प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी नई टिहरी में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जन जागृति सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई विकास भारती प्रदेश मंत्री एवं उद्यमी सहकार भारती अवंतिका भण्डारी जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय एसबीआई नई टिहरी प्रदीप कुमार और आरसेटी निदेशक दीपक कोटियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि विकास भारती ने उपस्थित लोगों को आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक की ओर से उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अवंतिका भण्डारी ने महिलाओं की क्षमता को पहचानकर उन्हें आत्मनिर्भर और सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एमएआरईएलएम समूहों के 60 प्रशिक्षणार्थियों और सफल उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। आरसेटी की ओर से सफल उद्यमियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए तथा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर ग्रामीण वित्त समन्वयक चन्द्रप्रकाश डंगवाल बीएमएम चन्द्रमणी उनियाल बीएमएम पुष्पेन्द्र सिंह एनआरएलएम से आईबीओआरटी सुशीला देवी समेत आरसेटी का स्टाफ मौजूद रहा।)
