Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला 2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों एसपीओ को शुक्रवार को कोतवाली नगर हरिद्वार में सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार एवं क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार ने कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान उल्लेखनीय सहयोग करने वाले सभी एसपीओ को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए। इस अवसर पर अधिकारियों ने एसपीओ के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कांवड़ मेले के दौरान एसपीओ ने पुलिस के साथ समन्वय बनाकर मेला व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *