Spread the love

प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना कनखल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में शराब तस्करों वारंटियों हिस्ट्रीशीटरों वांछित आरोपियों गुण्डा तत्वों इनामी आरोपियों और हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कनखल पुलिस ने भी अभियान के तहत कार्रवाई जारी रखी। पुलिस के अनुसार थाना कनखल क्षेत्र में मारपीट और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले की जांच के दौरान आरोपी रुद्रांश प्रजापति की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि आरोपी बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा किनारे मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रुद्रांश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। अवैध पिस्टल बरामद होने के बाद मामले में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी रुद्रांश प्रजापति पुत्र अशोक कुमार प्रजापति शेखुपुरा कुम्हारगढा थाना कनखल हरिद्वार का निवासी है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धनराम शर्मा कांस्टेबल विशन चौहान और कांस्टेबल जितेन्द्र राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *