Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर हुड़दंग एवं अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ पौड़ी पुलिस की कार्रवाई जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर कोटद्वार पुलिस ने चेकिंग और गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा एवं हुड़दंग करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चेकिंग और गश्त के दौरान तीरथ उर्फ सूर्या निवासी सिम्बल चौड़ कोटद्वार नवीन निवासी मोटाढाक कोटद्वार और सचिन निवासी शिवराजपुर कोटद्वार को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा और हुड़दंग करते हुए पकड़ा गया। तीनों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके साथ ही वाहन चेकिंग के दौरान मोहन निवासी शिवपुर कोटद्वार को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक धर्मवीर हेड कांस्टेबल देवेंद्र और हेड कांस्टेबल सुनील मलिक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *