प्रदीप कुमार
रिखणीखाल-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों की तामील सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रिखणीखाल पुलिस टीम ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोटद्वार से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना रिखणीखाल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारण्टी अभियुक्त आशीष शाह निवासी रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई को प्रभावी बनाने तथा न्यायालयों से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुमित बंदुनी कांस्टेबल बलदेव सिंह और चालक हरेंद्र सिंह शामिल रहे।
