Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी पावन पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज दौंक की छात्राओं ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान छात्राओं ने भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल भारतीय सेना तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर के अधिकारियों एवं जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और सुरक्षित जीवन की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम औतार ने बताया कि विद्यार्थियों ने सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों से आत्मीय भेंट कर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। छात्राओं ने जवानों को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया और राखी बांधी। इस अवसर पर सुरक्षा बलों के अधिकारियों एवं जवानों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनकी शिक्षा अध्ययन और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर संवाद किया तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशेष शिक्षा शिक्षक आशीष सगोई कला अध्यापिका इंदु सैनी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed