Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों का समान कार्य समान वेतन के बाद मानदेय बढ़ाए जाने पर कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। मानदेय में वृद्धि होने पर उपनल कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत एवं वित्त नियंत्रक से मुलाकात कर उनका धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपनल कर्मी प्रमोद पंवार और सुनील कठैत ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से मानदेय बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। मानदेय में वृद्धि होने से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी और उनके उत्साह में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर सभी उपनल कर्मचारियों में हर्ष है। कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाए जाने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल शिक्षा मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ.धन सिंह रावत चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ.आशुतोष सयाना राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत एवं वित्त नियंत्रक प्रशांत कुमार शर्मा का आभार जताया। उपनल कर्मचारियों ने कहा कि मानदेय में वृद्धि उनके हित में महत्वपूर्ण कदम है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। इस मौके पर गारिमा बहुगुणा अनिल चंद्रा सुखचैन सूरज गजेंद्र सरोज रेवती राणा संजय रावत अलका राणा योगेंद्र सिंह मनीष जगत सिंह बर्थवाल गोपाल सिंह गजपाल सिंह राकेश सिंह बुटोला कुलदीप लाल महेश प्रसाद नरेश प्रसाद भट्ट सुरवीर सिंह सोनू कुमार कृष्णा लाल विनीत कुमार संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *