Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे वन विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी को कोटद्वार पुलिस ने मवाकोट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की तामील और वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार में विचाराधीन चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे वन विभाग में तैनात कर्मचारी जितेंद्र सिंह निवासी मवाकोट कोटद्वार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति न्यायालय में विचाराधीन मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने तलाश करते हुए उसे मवाकोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन हेड कांस्टेबल राकेश आजाद और कांस्टेबल अनुज वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *