Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देवप्रयाग क्षेत्र में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की बहनों ने पहुंचकर विधायक विनोद कंडारी को राखी बांधी और उनके प्रति अपना स्नेह एवं आशीर्वाद व्यक्त किया। बहनों के अपार प्रेम और आत्मीयता से कार्यक्रम स्थल पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत झलक देखने को मिली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित कार्यक्रम में अपेक्षा से कहीं अधिक संख्या में बहनों की मौजूदगी रही। बहनों के इस अपार स्नेह विश्वास और अपनत्व से विधायक विनोद कंडारी अभिभूत नजर आए। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहनों का प्रेम विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने कामना की कि बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद आने वाले वर्षों में भी इसी तरह बना रहे। विधायक ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम विश्वास और जिम्मेदारी के पवित्र बंधन को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने वाली सभी बहनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उदय रावत जिला मंत्री नरेंद्र कुंवर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश मोहन मैठाणी मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत मंडल अध्यक्ष विकास रावत दीपक राणा एवं जिला पंचायत सदस्य रजनी पयाल सहित पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर क्षेत्र की बहनों ने विधायक विनोद कंडारी को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान उत्साह, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह का वातावरण बना रहा। विधायक ने सभी बहनों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *