प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। भगवानपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान ग्राम सिकरोड़ा में एक आरोपी को 4.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 3 सितंबर 2026 को भगवानपुर पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ग्राम सिकरोड़ा में छोटा खाला पार जाने वाली पुलिया के बाईं ओर चकरोड से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीजु रहमान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम सिकरोड़ा कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान कांस्टेबल राकेश प्रजापति और कांस्टेबल दीपक ममगाईं शामिल रहे।
