Spread the love

प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। बहादराबाद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान अलीपुर अंडरपास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2026 के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में अवैध शराब मादक पदार्थों नशे के कारोबार और जुआ-सट्टा में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 4 सितंबर 2026 को पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अलीपुर अंडरपास बहादराबाद के पास पुलिस ने अवैध कच्ची शराब ले जाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र नरेश निवासी ग्राम अलीपुर कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल नरविन्दर सिंह और कांस्टेबल महेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *