Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड देहरादून के आदेश के क्रम में 14 सितंबर 2026 को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी से अग्निशमन अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए शंकर चंद्र रमोला के कंधों पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सितारे सुशोभित कर उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति के बाद शंकर चंद्र रमोला ने फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग में अग्निशमन अधिकारी के पद पर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने नवनियुक्त अग्निशमन अधिकारी को जनपद में अग्निशमन एवं आपात सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *