प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 45 टेट्रा पैक देशी शराब माल्टा बरामद की है। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में 15 सितंबर 2026 को पुलिस टीमों ने अभियान चलाते हुए विष्णुलोक कॉलोनी जाने वाले यूकेलिप्टिस बाग से एक शराब तस्कर को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपित की पहचान अमन पुत्र गिरधारी लाल निवासी वाली गली जहांगीर पुरी नई दिल्ली हाल पता बैरागी कैंप पार्षद वाली गली थाना कनखल हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 45 टेट्रा पैक देशी शराब माल्टा बरामद किए। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल मन्जीत राणा और कांस्टेबल विजयपाल शामिल रहे।
