Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड शासन द्वारा जारी स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश के तहत नवंबर 2024 से जनपद हरिद्वार में एसपी देहात की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे शेखर चंद सुयाल को जनपद देहरादून में अपर पुलिस अधीक्षक नगर की जिम्मेदारी दी गई है। हरिद्वार से प्रस्थान से पूर्व बुधवार को पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में उनके लिए विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने करीब 22 माह के कार्यकाल के दौरान शेखर चंद सुयाल की उपलब्धियों को याद किया। इस दौरान अपराध नियंत्रण एवं अनावरण शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सफल कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यों में उनके योगदान की चर्चा की गई। अधिकारियों ने कुशल वक्ता के तौर पर मंच संचालन में उनकी विशेषज्ञता और मृदु भाषा के प्रयोग की भी विशेष रूप से प्रशंसा की। सूक्ष्म जलपान के पश्चात पुलिस अधिकारियों ने शेखर चंद सुयाल को फूल माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए विदा किया। अधिकारियों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आगामी वर्षों में पुनः साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। शेखर चंद सुयाल ने भी अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी सीओ ज्वालापुर संजय चौहान सीओ सिटी शीशुपाल नेगी सीओ यातायात विपेंद्र सिंह प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *