Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान जखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत तकनीकी नवाचार प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने विकसित भारत 2047 की संकल्पना पर भाषण चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से अपना हूनर दिखाया है। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर महावीर सिंह नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता का विषय विकसित भारत 2047/विकसित उत्तराखण्ड 2047 था जिसमें भाषण प्रतियोगिता में संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त कर श्रूति अम्बिका व रोहित ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। तदोपरांत चित्रकला पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में रोशन सिंह अनिशा भट्ट ने सूरज सिंह प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि व संस्थान के प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया है। इसके साथ ही संस्थान में तकनीकी नवाचार प्रतियोगिता/प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न उपयोगी मॉडल नवाचार प्रोटोटाइप एवं परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने तकनीकी ज्ञान एवं रचनात्मक सोच का प्रयोग करते हुए समाज एवं दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर आधारित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण जल संरक्षण एवं पुनर्चक्रण इलेक्ट्रिक वाहन सड़क एवं जनसुरक्षा कृषि एवं ग्रामीण उपयोग की कम लागत वाली मशीनें ऑटोमेशन रोबोटिक्स एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स तथा उत्तराखण्ड की पर्वतीय समस्याओं के तकनीकी समाधान जैसे विषयों पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए गए। मुख्य अतिथि महावीर नेगी द्वारा नशा मुक्त भारत की शपथ शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को दिलाई गई। संस्थान के प्रधानाचार्य कुलदीप सैंनी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर धन्यवाद करते हुए प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर प्रवीण भट्ट,अजय राणा मानसी नरेंद्र सिंह प्रदीप कुमार आदि निर्णयाक मण्डल में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *