Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय देहरादून उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार तथा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर ने थाना स्तर पर नशा बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 25 और 26 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अमजद उर्फ बिहारी पुत्र शौकत निवासी स्कूल नंबर 13 मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को अंबेडकर चौक के पास पकड़ा। उसके कब्जे से 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, रैडमी मोबाइल फोन और 1100 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपित पूर्व में भी चरस के मामले में जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामदगी में 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक 1100 रुपये नकद एक रैडमी मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू शामिल है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी चौकी रेल उपनिरीक्षक विपिन कुमार हेड कांस्टेबल हिमेश चंद्र कांस्टेबल यशवंत सिंह और कांस्टेबल अंकित कवि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *