Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई प्रभावी बनाए जाने तथा न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने गैर-जमानती वारंट की तामील करते हुए चेक बाउंस मामले में छह वर्षों से फरार चल रहे वारण्टी प्रदीप बड़थ्वाल निवासी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश को 5 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारण्टी के विरुद्ध एसीजेएम न्यायालय कोटद्वार से गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। वह चेक बाउंस से संबंधित मामले में छह वर्षों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और वारण्टी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार वारण्टी की पहचान प्रदीप बड़थ्वाल निवासी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वेद प्रकाश हेड कांस्टेबल बिजपाल और कांस्टेबल प्रेम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *