Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी पुलिस चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने घर से तीन मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी करने के आरोप में तीरथ उर्फ सूर्या को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए तीनों मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर 2026 को कोटद्वार निवासी मोहित ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 10 अक्टूबर 2026 की रात को कोटद्वार निवासी तीरथ ने उनके घर से तीन मोबाइल फोन और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वादी के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने नामजद अभियुक्त तीरथ उर्फ सूर्या को बीईएल रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त तीरथ उर्फ सूर्या पूर्व में भी चोरी के तीन मामलों में जेल जा चुका है। इसके अलावा गैर-जमानती वारंट के संबंध में भी वह दो बार जेल जा चुका है। पुलिस की जानकारी में यह बात सामने आई है कि अभियुक्त अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तीरथ उर्फ सूर्या पुत्र स्वर्गीय भारत सिंह निवासी सिम्बलचौड़ कोटद्वार के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *