Spread the love

प्रदीप कुमार
बुग्गावाला-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान बुग्गावाला पुलिस ने एक आरोपी को देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 अक्टूबर 2026 की रात थाना बुग्गावाला पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मजाहिदपुर पुल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 32 बोर की एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम पुत्र शमीम निवासी ग्राम फतेहपुर झिड़ियाणग्रंट थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक अरविंद भट्ट और कांस्टेबल विकास छेत्री शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *