Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा मुक्त भारत अभियान के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे राष्ट्रव्यापी जागरूकता और जनसहभागिता अभियान के अंतर्गत एएनटीएफ शाखा हरिद्वार की ओर से 13 अक्टूबर 2026 को निर्वाण नशा मुक्ति केंद्र मिस्सरपुर कनखल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उच्चाधिकारियों के आदेश और दिशा-निर्देशों के क्रम में आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नशे की गिरफ्त में आए व्यक्तियों को खेलकूद के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना था। इसके साथ ही उनमें सकारात्मक सोच अनुशासन आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने पर जोर दिया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खेल गतिविधियों के माध्यम से उन्हें नियमित रूप से खेलकूद और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान नशे से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया गया। एएनटीएफ जनपद हरिद्वार की ओर से नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता एवं जनसहभागिता गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता को प्रतिभागियों में सकारात्मक ऊर्जा आत्मविश्वास और खेल भावना विकसित करने की दिशा में एक पहल बताया गया। इस अवसर पर निर्वाण नशा मुक्ति केंद्र के संचालक रोहित कुमार और महेश कांडपाल उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग प्रदान किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में एएनटीएफ टीम की ओर से निरीक्षक शांति कुमार गंगवार उपनिरीक्षक एवं जगजीतपुर चौकी प्रभारी नवल किशोर गुप्ता हेड कांस्टेबल रियाज अली महिला हेड कांस्टेबल सुरजीत कौर कांस्टेबल रणजीत सिंह कांस्टेबल त्रिभुवन यादव महिला कांस्टेबल दीपा और महिला कांस्टेबल चांदनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *