Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। गौचर स्थित निर्माणाधीन रेलवे टनल में मंगलवार 13 अक्टूबर 2026 को संभावित हादसे से निपटने के लिए आपातकालीन मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किसी भी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में त्वरित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के साथ ही विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना रहा। मॉकड्रिल में कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस स्थानीय प्रशासन राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल एनडीआरएफ राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल एसडीआरएफ अग्निशमन विभाग स्वास्थ्य विभाग तथा मेघा कंपनी के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन संबंधित विभागों की जिम्मेदारियों और त्वरित प्रतिक्रिया की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। मॉकड्रिल के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में बिना विलंब प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अभ्यास के माध्यम से सभी संबंधित टीमों को संभावित दुर्घटनाओं के दौरान बेहतर तैयारी सतर्कता और समन्वित तरीके से कार्रवाई करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की कार्यक्षमता को परखना और किसी भी संभावित हादसे के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की तैयारी सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *