प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। 14 अक्टूबर 2026 को कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 42 कवाली और वार्ड 38 पंडितवाड़ी में मां दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के चतुर्थ दिवस पर मां कुष्मांडा की आराधना की गई। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने 1300 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक आस्था और भक्ति से परिपूर्ण आयोजन में मां भगवती के गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मां कुष्मांडा के चरणों में शीश नवाकर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य के साथ शांति व खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व भारतीय संस्कृति सनातन परंपरा और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। मां दुर्गा के नौ स्वरूप हमें शक्ति साहस संयम सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन हमारी सनातन संस्कृति की पवित्र परंपरा है जो नारी शक्ति में देवी के स्वरूप का दर्शन कराती है। कन्याओं का सम्मान करना उन्हें स्नेह देना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्पित रहना सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। मां कुष्मांडा की आराधना सकारात्मक ऊर्जा और नई चेतना प्रदान करने के साथ समाज के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है। सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नवरात्र के पावन पर्व पर मां भगवती की आराधना के साथ जरूरतमंदों की सेवा कन्याओं के सम्मान और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लें। कार्यक्रम के समापन पर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने क्षेत्र की आठ महिला कीर्तन मंडलियों को कीर्तन किट देकर माता-बहनों का सम्मान किया। इनमें मां चण्डिका कीर्तन मंडली से बबीता और रेखा शर्मा धर्म जागरण समन्वय कीर्तन मंडली से हिमानी और पूजा शर्मा दुर्गा काली कीर्तन मंडली से रीमा रजनी तथा सतेश्वरी कीर्तन मंडली से पूनम शामिल रहीं। इसके अलावा नागेश्वर मंदिर समिति से सुमन देवी और राजबाला शिव मंदिर समिति से कमला देवी और संगीता त्रिवेदी तथा भुवनेश्वर महादेव मंदिर समिति से संगीता देवी और शीला देवी और दुर्गा मंदिर समिति से मंजू देवी और सुशीला देवी को भी कीर्तन किट देकर सम्मानित किया गया। सभी कीर्तन मंडलियों ने महानगर अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महामंत्री संदीप मुखर्जी सुनील शर्मा राजेश बडोनी रंजीत पुष्कर चौहान मंडल अध्यक्ष पार्षद के लक्ष्मी रामबाबू सहित अन्य कार्यकर्ता और क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही।
