Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। 14 अक्टूबर 2026 को कर्णप्रयाग और गौचर के बीच एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई। हादसे में राजकुमार दास निवासी हनुमानपुरी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के दाहिने पैर में चोट लग गई और खून बहने लगा। दुर्घटना के बाद घायल को तत्काल सहायता की आवश्यकता थी। इसी दौरान कर्णप्रयाग से गौचर ड्यूटी कर लौट रहे हेड कांस्टेबल हरेन्द्र और होमगार्ड चन्द्रमोहन मौके पर पहुंचे। दोनों जवानों ने बिना समय गंवाए घायल व्यक्ति को सुरक्षित सड़क किनारे पहुंचाया। उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार दिया और पैर में लगी चोट पर मरहम-पट्टी कर खून बहने से रोकने का प्रयास किया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जवानों ने 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से घायल राजकुमार दास को आगे के उपचार के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल भिजवाया। समय पर सहायता मिलने और पुलिस जवानों के सहयोग से भावुक हुए राजकुमार दास ने दोनों जवानों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *