Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर 2026 को धुमाकोट निवासी एक व्यक्ति ने थाना धुमाकोट में तहरीर देकर आरोप लगाया कि चामसैण धुमाकोट निवासी सूरज ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित मामले में पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। नाबालिग से संबंधित इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इन निर्देशों के क्रम में पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की और घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच की। इस दौरान आवश्यक साक्ष्य भी संकलित किए गए। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज उम्र 22 वर्ष पुत्र मोहनलाल निवासी धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *