Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत क्यूड़ी में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में नीता देवी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी आशा देवी को 67 मतों से पराजित किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नीता देवी को विजयी घोषित किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत सुरेश शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत क्यूड़ी में प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दो मतदान स्थल बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि चुनाव में कुल 652 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी नीता देवी को 354 मत प्राप्त हुए जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी आशा देवी को 287 मत मिले। इसके अलावा 11 मत निरस्त पाए गए। इस प्रकार नीता देवी ने आशा देवी को 67 मतों से हराकर ग्राम पंचायत क्यूड़ी के प्रधान पद पर जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *