प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली लक्सर पुलिस ने एक आरोपी को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर ने थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को सक्रिय किया था। गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना और चौकी क्षेत्र में लगातार गश्त एवं चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान लक्सर क्षेत्र से नितिन पुत्र ऋषिपाल निवासी मुबारिकपुर अलीपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल शूरवीर तोमर और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।
