प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आगामी धनतेरस दीपावली और भाईदूज के पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारी सीजन में अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अनावश्यक शोर-शराबे से बचें ताकि आम जनमानस को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने ध्वनि और वायु प्रदूषण से बचने के लिए परंपरागत कम धुआं करने वाले ग्रीन पटाखों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली खुशियों और प्रकाश का पर्व है जिसे सभी को मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए।
