Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के सफलतापूर्वक एवं निर्विघ्न संपादन के लिए मतदान और मतगणना कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए जनपद में स्थित केंद्र एवं राज्य सरकार के समस्त सरकारी और अर्द्धसरकारी विभागों तथा कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शिक्षकों का विवरण जुटाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड देहरादून के आदेशों के अनुपालन में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद के सभी संबंधित विभागों और शिक्षण संस्थानों से अधिकारियों तथा कर्मचारियों एवं शिक्षकों का विवरण प्राप्त कर डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्मिकों से संबंधित निर्धारित प्रारूप-1 एवं प्रारूप-2 के भाग-2/1 और 2/2 तथा 2/3 एवं 2/4 में शुद्ध और स्पष्ट तथा त्रुटिरहित एवं अद्यतन सूचना 5 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। संबंधित विभाग और कार्यालय यह सूचना ई-मेल आईडी uahar@nic.in अथवा हार्ड कॉपी के माध्यम से जिला सूचना विज्ञान केंद्र हरिद्वार में जमा करा सकते हैं ताकि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा तक कार्मिकों का डाटा उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *