प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में प्रदेश में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक सक्षम और प्रभावी बनाने के लिए तैयारियों को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता की वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर 2026 को राज्य आपदा प्रबंधन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में नौ अलग-अलग स्थानों पर वृहद मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विभिन्न आपदाओं के दौरान विभागीय समन्वय उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना रहा। मॉक अभ्यास के दौरान बाढ़ भूस्खलन बादल फटना आग लगना भवन क्षतिग्रस्त होना सड़क दुर्घटना भूकंप एवं रासायनिक रिसाव जैसी संभावित आपदा परिस्थितियों के अलग-अलग परिदृश्य तैयार किए गए। संबंधित विभागों की टीमों ने निर्धारित परिस्थितियों के अनुरूप राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास कर अपनी तैयारियों और कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया। प्रथम परिदृश्य में लक्ष्मणझूला क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति का अभ्यास किया गया। इसमें प्रभावित आबादी को समय रहते अलर्ट करने सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने तथा राहत एवं बचाव दलों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया प्रदर्शित की गई। दूसरे परिदृश्य में पौड़ी ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ और आग लगने की स्थिति तैयार की गई। इसमें घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने तथा आवश्यकता पड़ने पर गंभीर घायलों के लिए हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू की व्यवस्था और समन्वय का अभ्यास किया गया। तीसरे परिदृश्य में भारी बारिश के कारण ऊपरी हिमालयी क्षेत्र में बाढ़ और जीवीके डैम श्रीनगर के प्रभावित होने की स्थिति प्रदर्शित की गई। इसमें बाढ़ के पानी में लोगों के बहने की सूचना पर राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय करने खोज एवं बचाव अभियान संचालित करने तथा संभावित प्रभावित आबादी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभ्यास किया गया। चौथे परिदृश्य में चाकीसैंण के ग्राम दौला में भूस्खलन और बादल फटने से दो मकानों के पूरी तरह तथा तीन मकानों के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की स्थिति तैयार की गई। इस दौरान प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकालने क्षतिग्रस्त भवनों का आकलन करने तथा राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। पांचवें परिदृश्य में थलीसैंण के ग्राम गंगाऊं में बादल फटने से दो ग्रामीणों के लापता होने तथा चार से पांच पशुओं के मलबे में दबे होने की स्थिति प्रदर्शित की गई। इसमें खोज एवं बचाव दलों ने मलबे में दबे लोगों और पशुओं को सुरक्षित निकालने घायलों को प्राथमिक उपचार देने तथा प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने का अभ्यास किया। छठे परिदृश्य में धुमाकोट के ग्राम रिंगताल्लीखट्टा के समीप बस दुर्घटना की स्थिति तैयार की गई जिसमें 10 व्यक्तियों के घायल होने का घटनाक्रम शामिल रहा। इस दौरान दुर्घटनास्थल पर राहत एवं बचाव दल भेजने घायलों को सुरक्षित निकालने प्राथमिक उपचार देने तथा एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। सातवें परिदृश्य में चौबट्टाखाल के देवराजखाल क्षेत्र में जंगल में आग लगने की स्थिति प्रदर्शित की गई। इसमें वन विभाग और संबंधित टीमों ने आग पर नियंत्रण पाने उसे आबादी क्षेत्र की ओर फैलने से रोकने तथा आसपास के ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कार्रवाई का अभ्यास किया। आठवें परिदृश्य में कोटद्वार के लोकमणिपुर स्थित दवा निर्माण इकाई में जहरीली गैस और रासायनिक पदार्थ के रिसाव की स्थिति तैयार की गई। इसमें संबंधित विभागों ने प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने लोगों को बाहर निकालने रिसाव पर नियंत्रण पाने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। नौवें परिदृश्य में जिला चिकित्सालय पौड़ी के आपातकालीन भवन के एक हिस्से के पांच तीव्रता के भूकंप से क्षतिग्रस्त होने की स्थिति प्रदर्शित की गई। इसमें भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने घायलों को प्राथमिक उपचार देने क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण करने तथा अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई का अभ्यास किया गया। मॉक अभ्यास के दौरान सभी नौ परिदृश्यों में संबंधित विभागों की टीमों ने त्वरित प्रतिक्रिया आपसी समन्वय प्रभावितों को सुरक्षित निकालने प्राथमिक उपचार और राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास के माध्यम से वास्तविक आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने संभावित चुनौतियों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा जन-धन की हानि को न्यूनतम रखने के लिए विभागीय तैयारियों को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। पूरे अभ्यास की निगरानी कलेक्ट्रेट सभागार स्थित आपदा परिचालन केंद्र से की गई। यहां से विभिन्न स्थानों पर संचालित गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही सूचनाओं का आदान-प्रदान और संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान अपर पुलिस अधीक्षक अनूप काला जिला विकास अधिकारी रमेश चंद मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.विशाल शर्मा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला एसएसबी के अधिकारी नयाल सिंह एवं श्याम प्यारे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
