Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 के अंतर्गत 28 नवंबर को आवास विकास प्रदर्शनी मैदान में बेबी शो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्नों ने अपनी मासूम अदाओं और आकर्षक गतिविधियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की गई। पहले वर्ग में एक से तीन वर्ष तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें कुश सिंह रावत और विराज रावत ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। भावना रावत और अनायरा नेगी रावत द्वितीय स्थान पर रहे जबकि आध्या रावत ने तृतीय स्थान हासिल किया। दूसरे वर्ग में एक माह से 12 माह तक के शिशुओं के बीच मुकाबला हुआ। इसमें ऋषिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अथविक द्वितीय और कशावी तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के साथ अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। नन्हे प्रतिभागियों की मासूमियत और उनकी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। मेले में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से छोटे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला। साथ ही अभिभावकों को भी मेले के उत्सव और गतिविधियों में सहभागिता का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *