Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनगणना के सही आंकड़े जुटाने के लिए प्रत्येक परिवार के मुखिया की सटीक जानकारी और जनसहभागिता बेहद जरूरी है। यह बात पर्यावरणविद् एवं वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने बहादराबाद के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टाटवाला में आयोजित जनगणना जागरूकता कार्यक्रम में कही। स्व-जनगणना और आगामी जनगणना में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सोनी ने की। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसके आंकड़े देश की जनसंख्या सामाजिक और पारिवारिक स्थिति की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं और नीतियों का निर्माण किया जाता है। प्रत्येक परिवार को अपने सभी सदस्यों की सही जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति सरकारी आंकड़ों में दर्ज होने से छूट न जाए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने परिवार और आसपास के लोगों को जनगणना में सहयोग करने तथा सही जानकारी देने के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में राज कुमार ने कहा कि गांव और मोहल्लों तक राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जागरूकता पहुंचाने में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बीपी सिंह ने कहा कि सभी को प्रयास करना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति जनगणना से छूटने न पाए और प्रत्येक परिवार इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने कहा कि जनगणना में सही जानकारी उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि डॉ. सोनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक बहादराबाद के अध्यक्ष वीरपाल सिंह सहित दीपक कुमार हर्षवर्धन नेगी धर्मवीर सिंह जसप्रीत निधि रितिका जैसिका रिया तरुण हिमांशु सूरज विकास रिहान और संजय सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राज कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *