Spread the love

ग्राम पंचायत बच्चवाड़ में वीर विक्रम सिंह रावत चुने गये निर्विरोध ग्राम प्रधान

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखण्ड जखोली की ग्राम पंचायत बच्चवाड़ से वीर विक्रम सिंह रावत को निर्विरोध प्रधान चुना गया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के चयन को लेकर पू्र्व में गांव में बैठक आयोजित कर निर्विरोध रुप से प्रधान चयनित किया है। वीर विक्रम सिंह रावत ने निर्विरोध प्रधान चुने जाने पर ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भविष्य में भी निर्विरोध रुप से प्रधान चुनने की प्रक्रिया जारी रहेगी। विदित हो कि ग्राम पंचायत बच्चवाड़ में लगातार चौथी बार निर्विरोध प्रधान का चुनाव किया गया है। इसके साथ ही गांव के वार्ड मेम्बर्स का भी निर्विरोध रुप से मनोनयन किया गया। इस दौरान पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जून गहरवार,सामाजिक कार्यकर्ता धूम सिंह रावत, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सूरत सिंह रावत,राजेन्द्र रावत,कुलदीप सिंह रावत,उमराव सिंह नेगी,पूर्व प्रधान रणजीत रावत,धर्म सिंह रावत,भरत सिंह रावत,पंकज थपलियाल,दिनेश रावत,हनुमान रावत,बलदेव सिंह रावत,आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp