चमोली पुलिस ने घरेलू हिंसा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की कार्रवाई परिजनों को दी कड़ी हिदायत
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।थाना पोखरी को सूचना मिली कि ग्राम उड़ामांडा निवासी पन्ना लाल पुत्र पूरनलाल शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है।सूचना की गंभीरता को देखते हुए,थानाध्यक्ष ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शराब के नशे में धुत पन्ना लाल को समझाने की कोशिश की,लेकिन वह उग्र होता गया।कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु,पुलिस ने पन्ना लाल को हिरासत में लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए थाने ले आई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।आज 15 अक्टूबर 2025 को पन्ना लाल के परिजनों ने थाने पहुँचकर क्षमा याचना की और उसे छोड़ने का अनुरोध किया।थानाध्यक्ष ने परिवार की शांति भंग करने और घरेलू हिंसा के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए,अभियुक्त पन्ना लाल का पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया। भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की कड़ी हिदायत देकर उसे परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।
Spread the love