Spread the love

सत्यापन में ढिलाई नहीं होगी बर्दाशत पौड़ी पुलिस का सख्त आदेश नो वेरिफिकेशन नो एंट्री

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन को प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद में समस्त थाना क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार व थानाध्यक्ष सतपुली के नेतृत्व में कोटद्वार व सतपुली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 24 नवंबर 2025 को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत विस्तृत सत्यापन अभियान संचालित किया गया। दैनिक अभियान के दौरान कार्यवाही,कोटद्वार व सतपुली क्षेत्रान्तर्गत चलाए गए इस अभियान में किरायेदारों,नौकरों,मजदूरों व अस्थायी रूप से निवासरत व्यक्तियों का गहन सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने वाले कुल 7 मकान मालिकों के विरुद्ध कोटद्वार पुलिस द्वारा धारा 83,उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। इन 7 मकान मालिकों पर कुल ₹ 70,000/-(सत्तर हज़ार रुपये) का आर्थिक जुर्माना लगाया गया। सभी मकान मालिक,दुकानदार,प्रतिष्ठान संचालक एवं आमजन से अपील है कि अपने किरायेदार/नौकर/मजदूर रखने से पहले उनका अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp